तालुका के वडनेर पुलिस थाना के अंतर्गत येरनगाव सिरसगाव रास्ते पर अज्ञात कार की टक्कर में एक दुपहिया सवार तथा एक गाय मृत हुई तो एक व्यक्ती गंभीर जख्मी हुआ। यह घटना गुरुवार को घटी। अपघात इतना भिषण हुआ की कार के टक्कर में गाय नाले में जाकर गिर गई। तो दुपहिया चकनाचुर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार येरनगांव सिरसगाव रस्त्या से तेज गति से वडनेर की और जा रहे कारने सिरसगाव नजीक पहले एक गाय को टक्कर मार दी। और बाद में उसी कारने येरन गाव से अलमडोह की ओर आ रहे दुपहिया को ठोका। जिसमें वामन कोसले उम्र 52 वर्ष की जगह पर ही मौत हुई और एक व्यक्ती अलमडोह निवासी टक्कर में गंभीर जख्मी हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही विशाल मडावी, सुनिल डेकाटे, हितेश राडे इत्यादियो ने घटनास्थल पहुंचकर एम्बुलेंस पाचारण करके जखमी को उपचार के लिए रुग्णालयन में दाखिल किया। और दुर्घटना की जानकारी वडनेर पुलिस को दी। इसपर पोलिस ने घटनास्थल जाकर पंचनामा करके मृतदेह शवविच्छेदन के लिए रुग्णालय में रवाना किया।
वडनेर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरोध में मामला दाखल किया। आगे कि जांच थानेदार कांचन पांडे के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे है।