समस्त विश्व महामारी, बेरोजगारी, विध्वंसक तथा समाज विघटनकारी गतीवीधीयाँ तथा क्रूर मानसिकता से ग्रसित समुचे विश्व को सच्चे धर्म के मार्गपर लाने के प्रयास हेतू राज राजेश्वरी आश्रम शरभँ गांव परसोडी, सावनेर के गुरुवर्य राजकुमार बसवार (गुरुजी) के पावन सानिध्यमे भव्य महायज्ञ का आयोजन आगामी 5 सितंबर रविवार को किया जायेगा।गुरुवर्य गुरुजी का मानना है की यज्ञ के पावन अग्नी में गुस्सा, द्वेष, लोभ, मती, अहंकार, तामसी प्रवृत्ति के साथ साथ कुंठीत मानसिकता का पतन होकर सुख-शांती और सौहार्द का वातावरण निर्माण होकर विश्व में शांती निर्माण होती है। इसी प्रकार का यशस्वी प्रयोग राज राजेश्वरी आश्रम व्दारा कोरोना महामारी काल में भी किया गया।