शिंदे समूह के मंत्री संजय राठौड़ ने आज वर्धा जिले के हिंगणघाट विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना के पूर्व राज्य मंत्री अशोक शिंदे कि घर पर जाकर मुलाकात कि आंतरिक गुटबाजी से तंग आकर अशोक शिंदे पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे। संजय राठौर के आज अचानक उनके घर पहुंचने से सियासी गलियारा में काफी हलचल मच गई है। अशोक शिंदे ये शिवसेना के उपनेता थे, उन्होंने संगठन के विकास के लिए भी बहुत काम किया था, लेकिन शिवसेना के संपर्क प्रमुख और वरिष्ठ नेताओं की कार्य प्रणाली से थककर उन्होंने शिव को जय महाराष्ट्र करके कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। लेकीन इस नेता के घर शिदे समुह के मंत्री संजय राठोड आने से राजनेतिक चर्चा कब माहोल गरमाया है। चंद्रपुर से लौटते समय मंत्री संजय राठौड़ ने हिंगणघाट में शिंदे से मुलाकात की। इस मौके पर शिंदे परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अशोक शिंदे के समर्थक भी मौजूद थे।