रामटेक।
राज्य स्तरीय 3 दिवसीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 24 से 26 सितंबर तक गोवा में आयोजित की गई थी। रामटेक टीम ने 7 स्वर्ण, 11 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 26 पदक जीते। भारत में इस सूची में रामटेक की थाई बॉक्सिंग टीम शीर्ष पर है।
पी.आई.अत्तर, तकनीकी निदेशक,भारत, रवींद्र सिंह, प्रबंध निदेशक समारोह के अध्यक्ष फिल्म अभिनेता ट्विंकल खन्ना, अध्यक्ष कुलदीप सुमनस्कर के हाथों सभी खिलाडीयों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा,नागपुर थाई बॉक्सिंग डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के सचिव और टीम के कोच अजय खेड़गरकर, पंच प्रणाली तांदुलकर, परिणीता बैंस और आचल खडसे को भी गोवा में गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। मेडल जितने वालोंके परिणीता बैंस स्वर्ण पदक (समर्थ कॉन्वेंट रामटेक), मोहम्मद अली आरिफ स्वर्ण पदक, वैष्णवी बंधाटे स्वर्ण पदक (समर्थ हाई स्कूल रामटेक), आचल खडसे – स्वर्ण पदक (एसएनटी कॉलेज रामटेक), माही बांगर स्वर्ण पदक (ज्ञानदीप कॉन्वेंट रामटेक), माही जथरे रजत पदक (श्रीराम कन्या विद्यालय रामटेक), सेजल चिंटोले रजत पदक (ज्ञानदीप कॉन्वेंट रामटेक), युक्ति कार्डे रजत पदक (समर्थ हाई स्कूल रामटेक), दीपेश डांगरे रजत पदक (श्रीराम विद्यालय रामटेक), मयूरी वाघमारे रजत पदक (श्रीराम विद्यालय रामटेक), प्रतीक घोनडे – रजत पदक (एसएनटी कॉलेज रामटेक), सानिध्य नेहारे रजत पदक (प्रोविडेंस स्कूल मानसर), चेतना नागपुरे, रजत पदक (ज्ञानदीप कॉन्वेंट रामटेक), पुनाल नाकाडे – रजत पदक (संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक), प्रणाली तांदुलकर, रजत पदक (श्रीराम कॉलेज रामटेक), चंद्रशेखर अतकरी रजत पदक (नंदीवर्धन नगरधन), केतन उगमगे – कांस्य पदक (संजीवनी हाई स्कूल नागपुर), आरुश अलोने कांस्य पदक (भवन्स स्कूल मौदा), घनश्याम टिपले कांस्य पदक (आदर्श स्कूल रामटेक), उपलक्ष कुंभारे – कांस्य पदक (फ्यूचर पॉइंट स्कूल रामटेक), मंदिरा कुल्लरकर कांस्य पदक (समर्थ हाई स्कूल रामटेक) त्रिषा पराते – कांस्य पदक (साई इंटरनेशनल स्कूल रामटेक), आकांक्षा बसिने कांस्य पदक (नंदीवर्धन स्कूल नगरधन), नीलिमा टिपले ब्रांझ मेडल (आदर्श स्कूल रामटेक) विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र शामिल हैं। 28 सितंबर की शाम को जब टीम गोवा से रामटेक पहुंची तो विजेता खिलाड़ियों का रामटेक के नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।