गोंदिया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली महाराष्ट्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय मुंबई द्वारा किए गए निर्देश अनुसार जिले में आयोजित आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित 5 हजार 616 पर प्रकरणो का समझौता कर निपटारा किया गया। जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला सत्र न्यायाधीश एस आउटी व जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव एम.बी. दुधे के मार्गदर्शन में जिला विधि सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय गोंदिया के साथ ही जिले के सभी तहसील विधि सेवा समिति के माध्यम से आयोजित तहसील न्यायालय में समझौता योग्य मामले विद्युत व बैंक संबंधित पूर्व न्यायप्रविट मामलो हल किया गया। जानकारी के अनुसार जिले के कुल न्यायालय में लंबित दीवानी 776 प्रकरण में से 74 मामले हल कीए गए। उसी प्रकार 2 करोड 30 लाख 99 हजार 297 रुपये की वसूली की गई। न्यायालय में लंबित 1हजार 433 फौजदारी मामलों में से 168 मामले हल किए गए। जिसमें 1करोड़ 23 लाख 95 लाख की वसूली की गई। वहीं पूर्व न्याय प्रविष्ट 17हजार 934 मामले हल किए गए। जिसमें 58लाख 99हजार 733 रुपये की वसूली की गई। इस प्रकार कुल 20हजार 133 प्रकरणों में से 5हजार 616 प्रकरणों को निपटाया गया। जिसमें 4 करोड 13 लाख 94 हजार 34 रुपये की वसूली की गई। जिला वकील संघ के अध्यक्ष टी.बी.कटरे व अन्य पदाधिकारी वकील एड. मंजुलता चतुवेदी, प्रज्ञा डोंगरे, ज्योति भरने, सुजाता तिवारी, अर्चना नंदगडे, नीना दुबे, सुनीता चौधरी, मंगला बसोड, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजेश सुरवाड़े, सविता बेदरकर, सविता तुरकर, पूजा तिवारी, वंदना पात्तरे, मधुकर नखाते आदि ने प्रयास किया।