आष्टी (शहीद)।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र, वर्धा, जिला कार्यालय, भारत सरकार, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आष्टी में आयोजित किया गया। और प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत गांव में एक रैली का आयोजन किया गया। आष्टी नगर पंचायत कर्मचारी अनिल दारोकर, आंगनवाडी कार्यकर्ता शशिकला उइके, सहायिका बेबी इंगले, नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवक कु. दीपाली अंबडकर और ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी दीपाली अंबदकर ने जिला युवा अधिकारी शिवधन शर्मा के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र वर्धा में किया।