कामठी.
हरतालिका तीज पर्व ओमनगर रनाला में भी महिलाओं व युवतियों ने मनाया। हरतालिका तीज व्रत तिथि होने से बाजार में भी खासी चहल-पहल रही। इधर रनाला ग्राम पंचायत सदस्य अंकिता कोविद तलेकर एवं रनाला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वर्षा आकाश काटरपवार के निवास पर व्रत की पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ रही। सुबह से देररात तक निराहार व्रत रखकर रात्रि जागरण किया। कन्हान नदी स्थित महादेव घाट पर पूजन सामग्री को विसर्जित किया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य अंकिता कोविद तळेकर, जयश्री तळेकर, वीणा नंदी दीपाली रेवतकर, कल्पना वघरे, रुपाली रेवतकर, निलिमा चाफळे, सीमा पुडके, नंदा मिलगिलवार, राजश्री अमृतकर, अंकिता अमृतकर, वंदना खडसे, कल्पना ससाणकर, मनीषा मिलगिलवार सहित रनाला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष वर्षा आकाश काटरपवार, सारिका बोम्बोटे, आक्षांक्षा काटरपवार, दिव्या काटरपवार आदि महिलाएं मौजूद थी।