आरोपी चालक विष्णुपूरी, गोकुल मुंडा पोलिस स्टेशन पारालिंगा, जिला छिंदवाड़ा ( एमपी) निवासी किशोर जेठालाल सरीआम उम्र 35 को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संजीवनी क्वार्टर यशोधरा नगर निवासी भूपेंद्र उर्फ बबलू श्रीराम कराडे उम्र 40 बताया गया वही रेशमाबाई श्रीराम कराडे उम्र 60 घायल हुए उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
बताया गया कि गुरुवार को सुबह 9 बजे बबलू अपने मा को लेकर अपने पैतृक गांव कोची गया।गाव से अपना काम निपटाकर निकला।शाम 4 .30 बचे के दौरान कामठी रोड़ शारदा कंपनी चौक पर बबलू की बाइक के सामने एक ट्रक था व पीछे से टिप्पर क्र टिप्पर क्र एमएच 40 सीडी 32 01आ रहा था।बबलू की बाइक शारदा कंपनी चौक स्थित गड्ढे पर स्लिप होकर गिर पड़ी उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आए टिप्पर ने बबलू को कुचल दिया।
मा का पैर फेक्चर हुआ।बबलू व मा हादसे का शिकार बने लेकिन उन्हें मदत करने के लिए सामने नही आए।यातयात पुलिस भी मौके पर नही होने की जानकारी है।आधे घटे के बाद एक ने मदत का हात बढ़ाया व दोनों को कुछही दूरी पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों को उपचार के लिए भर्ती किया गया।बबलू की उपचार के दौरान मौत हुई।बबलू अमरावती के तक्षशिला महाविद्यालय में क्लर्क की नोकरी पर था।कुछ ही दिनों में उसका प्रमोशन भी था।हमेशा बबलू ही अपने गाव बाइक से ही आना जाना करता है।बबलू को पत्नी व दो बेटियां है।पत्नी दीपाली आंगनवाड़ी सेविका है।
बार बार गाव जाने से टोकती थी पत्नी
बताया गया कि पत्नी दीपाली बबलू को बार बार अपने कोची गाव बाइक से जाने से मना करती थी।लेकिन बबलू पत्नी की बात नही मानता था।गुरुवार को जब बबलू घर से गाव जाने निकला तब पत्नी ने टोका नही।गाव से लौटते समय घर के कुछ ही दूरी पर बबलू की मृत्यु हुई।बताया गया कि पत्नी दीपाली को खबर मिलते ही अस्पताल में गई व पतीं से आईसीयू में मिली बबलू ने बात भी की बोला की मेरी गलती नही थी।दीपाली घर पहुंचीते ही बबलू के मृत्यु होने की खबर मिली दीपाली के होश उड़ गए।बबलू का स्वभाव बहुतही प्रेमळ था।
उनके अचानक चले जाने से संजीवनी कॉलोनी में गहरा दुःख व्यक्त हो रहा है। फिर्यादि भाई भोजराज श्रीराम कराडे,उम्र 47 प्लाट न 30 समता नगर नागपुर के शिकायत पर यशोधरा पुलिस ने मामला दर्ज किया।पीआई संजय जाधव के मार्गदर्शन पर आगे की कार्रवाई एएसआई उत्तम रोठोड कर रहे है।