शहर में बीते कुछ दिनों पहले पुलिस द्वारा बिना किसी ठोस वजह के एक ३९ वर्षीय व्यक्ति को बुरी तरह मारने से शर्मिन्दा होकर व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया था जिसके चलते शुक्रवार को भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने मृतक के घर जा कर परिजनों को सांत्वना भेट दी ओर राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
शहर में आये दिन पुलिस का क्रूर चहार सामने आ रहा है। पारडी में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पीटने के कारन उसकी मौत का मामला शांत ही नही हुआ था की सोमवार को हुडकेश्वर पुलिस थाना अंतर्गत और एक मामला सामने आया। जहा ३९ वर्षीय महेश राउत ने एक मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति की मदत के उद्देश्य से पुलिस नियंत्रण कक्ष में कॉल कर मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति को सुबह एक महिला द्वारा पीटे जाने की जानकारी दी थी.जिसके बाद वहां से दो बीट मार्शलों को भेजा गया था. पुलिस के दोनों कर्मियों ने महेश से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी कारण से फोन नहीं उठाया. इसके बाद दोनों घर आये और उन्होंने महेश को संपर्क न होने की वजह से उसे बुरी तरह से पीटा जिसके पश्चात महेश ने समाज में अपमान होने के डर से खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद कई लोगो द्वारा उन पुलिस कर्मियों का विरोध किया जा रहा। साथ ही महेश को न्याय दिलाने की बात कही जा रही है। अब इन सारी चीजों के बिच शुक्रवार को भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने मृतक के घर जा कर परिजनों को सांत्वना भेट दी ओर पत्रकारों से भी इस दरमियान बात की जिस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामने कई सवाल खड़े किए।
इस वक्त उन्होंने कहा की नागपुर में बढ़ते अपराधों से अब नागपुर क्राइम कैपिटल बन रहा है। उन्होंने कहा की ऐसे पुलिस अफसरों को शर्म आणि चाहिए क्यूंकि उनके कारण एक हसता खेलता परिवार पूरी तरह से उध्वस्त हो गया है। इस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी कई सवालिया निशान खड़े किये। साथ ही कहा की अब तक इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिसके चलते वो पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को भी मिलेगी।
अखिलेश