सोमवार को सामने आए तहसील पुलिस थाना अंतर्गत हत्या कांड से जहां शहर अभी उभारा हि नही था वहीं मंगलवार को कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले शिवाजी नगर में अनैतीक संबंध के चलते हत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबध में पुलिस उपायुक्त लोहित मतानी ने अधिक जानकारी सांझा की।
शहर में हत्याओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बीते ३ दिनो से शहर में ८ हत्याएं हुइ हैं। एक ओर जहां शहर अभी सोमवार को तहसील पुलिस थाना अंतर्गत हुइ हत्या से उभारा ही नही था की वही मंगलवार को शहर के कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले शिवाजी नगर में अनैतीक संबंधों के चलते ओर एक हत्या की वारदात सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार गंगा बाई घाट रोड , शिवाजी नगर निवासी मृतक योगेश डोंगरे का आरोपी गोलू धोते की पत्नी से अनैतिक संबध चल रहा था। जिसकी भनक ३ दिन पहले आरोपी को लगी। जिसके बाद आरोपी मृतक को मारने के लिए एक सही मौके के इंतजार में था। मंगलवार को आरोपी को वो मौका मिला। मंगलवार को आरोपी अपनी पत्नी माँ और दो तीन मित्रो के साथ लगभग १२ बजे के दरमियान मृतक के घर पोहोचा। जिस दौरान आरोपी ओर मृतक में वाद विवाद हुआ। इस पश्यात आरोपी और मृतक दोनों घर के पास स्थित नाली के पास गए जिस दौरान भी उन दोनों के बिच विवाद हुआ। जिस दौरान ये विवाद चल रहा था उस वक्त आरोपी की माँ और पत्नी ने बीचबचाव करने का प्रयास किया हलाकि वो उसमे विफल रही। दोनों का विवाद इतना बड़ा की आरोपी ने मौका देखते ही अपने पास का चाकू निकाल कर मृतक के पेट में चाकू घोप दिया। वहा स्थित निवासियों ने मृतक को तुरंत सेवन स्टार अस्पताल में भर्ती किया हलाकि इलाज के दौरान योगेश की मौत हो गई। इस संबध में पुलिस उपायुक्त लोहित मतानी ने अधिक जानकरी साँझा की।
मृतक योगेश की माँ बर्तन धोने का काम करती है वही पिता कोर्पोरशन में काम करते है। जब यह घटना हुई तब घर में माँ और पिता दोनों ही नहीं थे। इस संबध में पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी है। हलाकि तीन दिनों के भीतर हुई इस ८ वि हत्या की घटना से पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े हुए है।