पिछले कुछ वर्षो से महाराष्ट्र में ओबीसी मंत्रियों को बदनामी के लिए निशाना बनाया जा रहा है जो की अनुचित है ऐसा वक्तव्य राष्ट्रिय ओबीसी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रिय सयोंजक नितिन चौधरी ने पत्रकार परिषद् में किया। इस दौरान उन्होंने परमबीर सिंह लेटर बम मामले में गृह मंत्री अनिल देशमुख को अपना पूरा समर्थन होने की भी जानकारी दी।
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दि गए चिठ्ठी ने पुरे महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दी है एक और जहा विरोधियो द्वारा अनिल देशमुख को सवालो के कटघरे में खड़ा किया जा रहा है वही दूसरी और राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के समर्थन में कई लोग सामने आ रहे है इसी बिच राष्ट्रिय ओबीसी मुक्ति मोर्चा भी गृहमंत्री के समर्थन में सामने आया। आयोजित पत्रकार परिषद में राष्ट्रिय ओबीसी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रिय सयोंजक नितिन चौधरी ने कहा की पिछले कुछ वर्षों से, महाराष्ट्र में सभी लोग देख रहे हैं कि ओबीसी मंत्रियों को बदनामी के लिए निशाना बनाया जा रहा है। और सबसे आपत्तिजनक यह है कि हर बार एक मोहरे को निशाना बनाया जा रहा है। आज, हालांकि, प्रशासनिक प्रक्रिया के लिए एक मोर्चा उभर रहा है। ओबीसी व्यक्ति राजनीति और सत्ता की चुनौती का सामना करके सत्ता के द्वार तक पहुँचता है और उसे अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए कड़ी मशकत करनी पड़ती है। इन सारी चीजों में एक व्यक्ति स्थिर रहने का प्रयत्न करता है लेकिन उसमे भी उसे निशाना बनाया जा रहा है।
इस वक्त नितिन चौधरी ने कहा की अनिल देशमुख के समर्थन में वे उनके आवास पर जायेंगे और उन्हें समर्थन पत्र देंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया की इन सारि चीजों से अनिल देशमुख जल्द ही निकालेंगे।