सदर पुलिस थाने के राजभवन चौक के पास एक मालवाहक चारपहिया गाड़ी ने दुपहिया सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह दुर्घटना 22 दिसंबर की सुबह करीब 10:30 बजे के दरमियान हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रजिया खान दराज खान (46) प्लॉट नंबर 70अ, हमीद नगर गोरेवाड़ा निवासी बताई गई है। बीते शुक्रवार सुबह रजिया अपनी एक्टिवा गाड़ी क्रमांक एमएच 31 एफ.डब्लू 5245 से सदर परिसर के राजभवन चौक से होते हुए जा रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग के माल वाहक चारपहिया गाड़ी के चालक ने तेज गति व लापरवाही से अपनी अपनी गाड़ी चलाते हुए रजिया की दुपहिया गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में उन्हें पैर में गंभीर चोट आई, जिसे बाद में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।