मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में स्थित राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद पीएम नौसेना दिवस 2023 पर आयोजित इवेंट में शामिल हुए। यहां इंडियन नेवी के इतिहास पर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें शिवाजी महाराज के समकालीन जहाज के कई मॉडल बनाए गए हैं।
4 दिसंबर को नौसेना दिवस के मौके पर हर साल नेवी एग्जीबिशन का आयोजन होता है। इसमें नौसेना के जहाज, पनडुब्बियां, सबमरीन और एयक्राफ्ट का आॅपरेशनल परफॉर्मेंस होता है। इसमें आम लोगों को भी शामिल होने की अनुमति होती है, जिससे वे नौसेना की शक्तियों के बारे में जान सकें।
दरअसल, सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस 2023 का आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज की समुद्री विरासत को श्रद्धांजलि देता है। जिसे पिछले साल अपनाया गया था, तब पीएम मोदी ने पहले स्वदेशी विमान आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल किया था।
पीएम मोदी ने 6 मार्च 2022 को पुणे नगर निगम के परिसर में भी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था। 9.5 फीट ऊंची यह प्रतिमा 1850 किलोग्राम गनमेटल से बनाई गई थी।