अक्षय कुमार लंबे वक्त से किसी बड़ी हिट के इंतजार में हैं। उनकी फिल्म ओएमजी 2 ने सुपरहिट थी लेकिन मिशन रानीगंज फ्लॉप रही। फिल्मोग्राफी की बात करें तो अक्षय कुमार की 2 ही फिल्मों के सामने ब्लॉकबस्टर लिखा मिलेगा। पहली मोहरा और दूसरी राउड़ी राठौर। आज हम यहां बात करेंगे उनकी पहली ब्लॉकबस्टर मोहरा की। रवीना टंडन और सुनील शेट्टी के साथ उनकी यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। मूवी का बजट 3 करोड़ था। इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ 15 लाख की कमाई की थी। क्या आपको अंदाजा है कि आज के हिसाब से मोहरा की कमाई कितनी होती.
अक्षय कुमार के फैन्स के दिलों में मोहरा की खास जगह है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के 2.15 करोड़ टिकट बिके थे। मूवी की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस कमाई 12.15 करोड़ थी। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 22,64,50,000 थी। अगर सीधा सा इन्फ्लेशन रेट कैल्कुलेट करें तो 2023 के हिसाब से फिल्म का बजट 25 करोड़ होगा। वर्ल्डवाइड कमाई 165 करोड़। और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई 87 करोड़ के आसपास होगी।
मोहरा फिल्म क्राइम, थ्रिलर, ड्रामा, रोमांस, मिस्ट्री और एक्शन का परफेक्ट मिक्सचर थी। फिल्म के गाने चार्टबस्टर थे। ये आज तक लोगों के फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं। मूवी से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग बातें शायद कम लोग जानते होंगे। रवीना टंडन की जगह फिल्म की पहली चॉइस दिव्या भारती थीं। दिव्या के निधन के बाद रवीना को लिया गया। मूवी का ज्यादातर बैकग्राउंड म्यूजिक टर्मिनेटर 2: जजमेंट डे से कॉपी था।