एमआईडीसी थाना क्षेत्र में बीमारी से ग्रस्त एक वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक इंदिरा माता नगर, डिगडोह निवासी हेमलता दिनेशराव सरागे (62) है। पुलिस से जानकारी के अनुसार उन्हें कमर की बीमारी थी।
उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। घटना वाले दिन वह अपने घर पर ही थी।
सुबह करीब 8.36 बजे उन्होंने रूम में सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।