हिंगणघाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. वसंत बोंडे इन्होंने भारत राष्ट्र समिती पार्टी के संस्थापक के चंद्रशेखर के नेतृत्व में हाल ही में हैद्राबाद में पार्टी प्रवेश किया है। पूर्व विधायक डॉ. बोंडे ये हिंगणघाट विधानसभा क्षेत्र के सन 1985 से 1995 के समय लगातार दो बार विधानसभा सदस्य के तौर पर चुन के आये थे। किसान संघटन के माध्यम से उन्होंने अपनी राजकीय कारकीर्द शुरू की थी। उन्होंने 1985 साल को समाजवादी काँग्रेस की तिकिटपर तो उसके बाद सन 1990 साल को जनता दल के अधिकृत उमेदवार के तौर पर चुनाव लड कर विजयी हुए थे।
उसके बाद वे राष्ट्रवादी काँग्रेस के साथ होते हुए भारत राष्ट्र समिती के संस्थापक तथा तेलंगना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर के नेतृत्व में भारत राष्ट्र समिती के सदस्य हो गए है। भारत राष्ट्र समिती इस पक्ष की ध्येय धोरणे किसानो के हित की है। इनकी सरकार में किसानो को न्याय मिलता है।
महाराष्ट्र राज्य तथा केंद्र में ये पार्टी सत्ता में आणेपर किसान और सामान्य नागरिक को न्याय मिलेगा ऐसा आशावाद उन्होंने पत्रकार परिषद में व्यक्त किया।
तेलंगणा राष्ट्र समिती इस पार्टी ने तेलंगणा यहा सत्ता काल में लिए निर्णय देशभर अमल में लाने का फैसला लिया है। ये पार्टी विदर्भ सरीखे छोटे राज्य की निर्मिती के लिए अनुकूल होने की बात भी उन्होंने की।
भारत राष्ट्र समिती पार्टी के ध्येय धोरणे व प्रचार प्रसार करने का सक्रिय प्रयास करने का मानस उन्होंने व्यक्त किया।