हिंगणघाट स्थानीय सभी मुस्लिम समाज की और से भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और भाजपा आई टी सेल हेड नवीन जिंदल पर कठोर कार्यवाही करने की मांग महामहिम राष्ट्रपति ,केंद्रीय गृहमंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, और जिलाधिकारी को उपविभागीय अधिकारी के जरिये दिया। नवीन जिंदल और नूपुर शर्मा ने पैगम्बर मुहम्मद की शान में अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद सम्पूर्ण भारत और बाहरी देशों में इसके परिणाम नज़र आने लगे है।
भाजपा के मंत्री, नेता और पदाधिकारी आये दिन मुस्लिम समुदाय पर इस तरह की टिप्पणी करके देश की शांति भंग करने का काम करते है। इस बार जो नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल पैगम्बर मुहम्मद साहब पर किये जिससे आहत होकर दुनिया भर के करोड़ो मुसलमानो ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ आवाज़ बुलंद करके दोनो को कड़ी सज़ा की मांग की। इसी प्रकरण में शुक्रवार को हिंगणघाट शहर के सभी मुसलमानो ने पुलिस में मामला दर्ज करने की मांग की और साथ ही उपविभागीय अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति , केंद्रीय गृह मंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और जिलाधिकारी को निवेदन देकर कड़ी सजा की मांग रखी
इस अवसर पर जामा मस्जिद, टाका मस्जिद, पीली मस्जिद, निशानपुरा मस्जिद, सुभानिया मस्जिद, शिया मस्जिद, मरकज़ मस्जिद के पदाधिकारि और समस्त हिंगणघाट के मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।