हाल ही में दिग्रस में मुस्लिम समुदाय के सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु, वर-वधू के रिश्तेदार और सभी समाज के मान्यवर उपस्थित थे। बीते शुक्रवार को स्थानीय जामा मस्जिद में शादी की पूरी रस्म को काजी मौलाना अबू जफर और रजा मस्जिद के इमाम मौलाना बदरुद्दीन ने अंजाम दिया।
ज्ञात हो कि, नवविवाहितों को बर्तन और अन्य जरूरत का सामान भी दिया गया। मुख्य आयोजक एवं पूर्व उप महापौर जावेद पटेल एवं युवा नेता जावेद पहलवान के मार्गदर्शन में अंजुमन फिदायाने मुस्तफा एवं इज्तेमाई शादियां समिति के सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं ने परिश्रम कर इस आयोजन को सफल बनाया। इस समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, धर्मगुरु, वर-वधू के रिश्तेदार और सभी धर्मों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।