केंद्र सरकार के मानव विकास मिशन अंतर्गत शालेय छात्राओ को साइकल वाटप करने हेतु तत्काल नियोजन की मांग सांसद सुनील मेंढे इन्होंने गोंदिया जिल्हाधिकारी इनके सामने रखी थी। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में गोंदिया जिल्हे के 4568 छात्राओ को साइकल का वाटप किया जाएगा ऐसी जानकारी प्रशासन द्वारा प्राप्त हुई। इस कारण विद्यार्थियों का स्कूल का प्रवास और भी आसान हो जाएगा। मानव विकास मिशन अंतर्गत स्कूल से पांच किलोमीटर के अंतर पे रहने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त साइकल देने का योजना में प्रावधान है। कक्षा 8 से 12 तक शिक्षारत छात्राओ को यह साइकल दी जाएगी। सांसद सुनिल मेंढे इन्होने विगत 19 मई 2022 को अपने विश्राम गृह में मानव विकास विभाग के आयुक्त मा.नितिन पाटिल इनसे चर्चा कर इस संबंधित मांग रखी थी। सांसद मेंढे इनके पत्र की दखल लेते हुए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये सभी 8 तहसीलों के लिए 571 प्रति तहसील के हिसाब से कुल 4568 छात्राओ को साइकल देने हेतु 5000 रुपये प्रति साइकल के दर से कुल 22.84 लाख का निधि मंजूर किया गया। शिक्षण विभाग को लाभार्थियों की सूची तयार करने के निर्देश दिए गए है, स्कूल/कॉलेज सुरु होते ही साइकल का वितरण किया जायेंगे ऐसी जानकारी प्रशाशन द्वारा प्राप्त हुई।
सांसद सुनील मेंढे इन्होंने छात्राओ के शैक्षणिक महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के साथ उचित तालमेल बिठाते हुए यह महत्वपूर्ण विषय को सुलझाने से “बेटी पढाओ” यह मोदीजी का उद्दिष्ट पूर्ण होगा।