नागपुर।(नामेस)। कोरोना महामारी के संबंध में नागरिकों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए जोनल स्तर पर एक पूर्णकालिक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आयुक्त राधाकृष्णन बी. के निर्देशनुसार प्रत्येक ज़ोन में ‘नागरिक समस्या समाधान केंद्र’ स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिक अब सीवेज, पानी, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट जैसी अपनी समसयाएं प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। पालकमंत्री डॉ. नितिन राउत ने इन केंद्रों को सशक्त बनाने के भी निर्देश दिए थे। चूंकि आजकल कोविड-19 के मामले कम हो रहे हैं, इसलिए मनपा आयुक्त ने इन सभी प्रकोष्ठों और समस्या निवारण केंद्रों को कुशलतापूर्वक संचालित करने का सुझाव दिया था। वर्तमान में नागरिकों की मूलभूत समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासक ने नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक जोन में ‘नागरिक समस्या समाधान केंद्र’ स्थापित करने के निर्देश दिए थे। जोनल स्तर पर मनपा आयुक्त द्वारा सभी ज़ोन के सहायक आयुक्तों को इस केंद्र में नागरिकों से प्राप्त होने वाली समस्याओं को प्राथमिकता देने के आदेश जारी किए गए हैं। सुबह 7 से रात 8 बजे तक खुरा रहेगा केंद्र मनपा आयुक्त और प्रशासक ने भी नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक जोन में कार्य प्रणाली तय करने का उल्लेख किया है। तदनुसार, प्रत्येक जोन में नागरिक समस्या निवारण केंद्र सुबह 7 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। मानसून की शुरुआत के बाद उस समय जारी आदेश के अनुसार यह केंद्र 24 घंटे चालू रहेंगे।