पुणे: पिछले तीन दिनों से पुणे में गर्मी का कहर जारी है। गुरुवार को शहर का तापमान 41.8 दर्ज किया गया। लगातार दो दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने से शहर में लोग गर्मी से बेहाल हो गए है। आने वाले दो-तीन दिनों तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान पुणे मौसम विभाग ने लगाया है। शहर में बुधवार और गुरुवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने के साथ ही लू का प्रकोप भी लोगों को झेलना पडा है। गुरुवार को शिवाजी नगर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, लोहगांव में 41.5 डिग्री सेल्सियस, लवले में 41.6 और मगरपट्टा में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। जबकि चिंचवड़ में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पुणे मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की भविष्यवाणी की है।