नागपुर। (नामेस)। सीताबर्डी पुलिस स्टेशन अंतर्गत फरियादी को पेपर मिल में राशि निवेश करने पर 15 से 24 प्रतिशत ब्याज देने का आश्वासन देकर आरोपी ने करीब 1.35 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ए6 83/84, गंगा सागर अपार्टमेंट कैनल रोड रामदासपेठ निवासी वेदांत प्रकाश अग्रवाल (36) है। तिलक नगर निवासी आरोपी जयप्रकाश नरसिंह दास अग्रवाल (63) और अन्य 5 आरोपियों ने मिलकर वेदांत से पेपर मिल में पैसे निवेश करने और उस पर करीब 15 से 24 प्रतिशत के अनुसार ब्याज देने का आश्वासन देकर 70 लाख रुपए निवेश करवाया। इसके बाद आरोपियों ने वर्ष 2010 से 2017 तक बराबर राशि लौटाई, किंतु इसके बाद किसी तरह की राशि नहीं लौटाई गई। आरोपी ने जानबूझकर नकली बैलेंस शीट, टी.डी.एस. सर्टिफिकेट, अकाउंट स्टेटमेंट फरियादी को दिखाकर धोखाधड़ी की। आरोपियों की ओर से करीब 1,35,22,793 रुपये की राशि नहीं लौटाई गई। इसके बाद इस घटना की शिकायत फरियादी ने पुलिस में की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 420, 406, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।