नागपुर। (नामेस)। पांचपावली और अजनी पुलिस थाना अंतर्गत दो नाबालिग किशोरियां अचानक घरों से लापता हो गईं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांचपावली पुलिस थाना अंतर्गत 15 वर्षीय नाबालिग लड़की स्कूल जाने के लिए घर से निकली, किंतु वह वापस नहीं लौटी। किसी अज्ञात आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ भगा कर ले गया। इसी तरह अजनी पुलिस स्टेशन अंतर्गत 17 वर्षीय नाबालिग घर से निकल गई और वापस नहीं आई। उसकी खोजबीन करने पर उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। दोनों ही मामलों में शिकायत मिलने के बाद भारतीय दंड विधान की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।