हिंगणघाट।
शहर के संत तुकडोजी वार्ड निवासी मोरेश्वर कुमोरे का सफेद रंग का, दोन इंच लबी शिंग का ढाई फुट उंची का बकरा कलोडे भवन के हनुमान मंदीर के पास से अज्ञात चोरोने चुराकर ले गया। इस संबंध में मोरेश्वर ने हिंगणघाट शहर पुलिस थाने में तक्रार की। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज करके चोरो का पता लगाना शुरू किया। इस समय पुलीस को मुखबीर द्वारा मिली जानकारी पर नागपुर से तडीपार राम गणपत गायकवाड निवासी कैकाडी नगर नागपुर, मु. संत चोखोबा वार्ड, हिंगणघाट के घर के पास एक सफेद रंग का बकरा होने की जानकारी मिली। इस जानकारी पर संत चोखोबा वार्ड, हिंगणघाट के राम गायकवाड के घर की तलाशी लेने पर बकरा मिला। 46 वर्षीय राम गणपत गायकवाड, कैकाडी नगर, नागपुर ह मु संत चोखोबा वार्ड, हिंगणघाट को हिरासत में लिए जाने पर उसने बकरा चुराने की बात कबूल की। इस प्रकरण में प्रशांत होलकर पुलिस अधिक्षक साहेब वर्धा, अतिरीक्त पुलिस अधिक्षक यशवंत सोलंकी, दिनेश कदम उपविभागीय पुलिस अधिकारी हिंगणघाट, संपत चव्हान पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में पोहवा प्रशांत भाईगारे, पुलिस नायक उमाकांत लडके, नितीन ताराचंदी, विशाल ढेकले, रमेश सोनेकर ने कार्रवाई की।