अबू धाबी जाने वाला इंडिगो विमान तकनीकी गड़बड़ी के कारण बीच रास्ते से लौटा, 180 से ज्यादा यात्री सुरक्षित

  • Save

कोच्चि से अबू धाबी जा रहा विमान तकनीकी खराबी के चलते लौटा, यात्रियों को दूसरे प्लेन से भेजा गया

केरल के कोच्चि से अबू धाबी के लिए रवाना हुआ इंडिगो का एक विमान उड़ान के दौरान तकनीकी दिक्कत का शिकार हो गया। पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को करीब दो घंटे आसमान में रखने के बाद वापस कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया।

इस उड़ान (6ई-1403) में 180 से अधिक यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। विमान शुक्रवार रात 11:10 बजे रवाना हुआ था और तकनीकी समस्या का पता चलते ही देर रात 1:44 बजे कोच्चि लौट आया। यात्रियों को करीब 3:30 बजे दूसरी फ्लाइट से अबू धाबी रवाना किया गया।

फ्लाइट रडार की जानकारी के अनुसार, इस उड़ान का संचालन एयरबस ए320 नियो विमान से किया जा रहा था। इंडिगो की ओर से इस घटना पर तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

इंदौर में भी फ्लाइट में खराबी

एक अन्य मामले में, दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी समस्या सामने आई। पायलट ने ‘पैन-पैन’ कॉल देकर गैर-जानलेवा आपात स्थिति घोषित की और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link