कोंढाली।
राज्य के पुर्व गृहमंत्री तथा काटोल के विधायक अनिल देशमुख के जनसंपर्क कार्यालय में यहां के राष्ट्रवादी कांग्रेस तथा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी तथा नागरिकों द्वारा कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शनिवार 2 अक्तूबर को सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर नन्हे बालक कनक राठी, आराध्य पांडे, मयंक राठी, के करकमलों से पुष्पमाला अर्पण कर जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर सरपंच केशवराव धुर्वे ने बताया कि महात्मा गांधी एक भरोसा तो शास्त्री जी एक विश्वास का प्रतिक हैं। महात्मा गांधी ने देश को हमेशा अहिंसा के रास्ते पर चलने की शिक्षा दी थी। इस कारण इस दिन को अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उनके कुशल मार्गदर्शन में देश के स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी गई। महात्मा गांधी का जन्म दिवस हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गांधी जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह गांधी की 153 वीं जयंती है। गांधी जी के अलावा देश के एक अन्य महान नेता एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्मदिवस है। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का नाम देश के राजनीतिक इतिहास में एक सादगी पूर्ण राजनेता के रूप में लिया जाता है। इस अवसर पर उपसरपंच स्वप्निलसिंह व्यास, ग्रा प सदस्य संजय राऊत, कमलेश गुप्ता, सुनीता गजबे रा का पदाधिकारी दुर्गाप्रसाद पांडे, याकूब पठाण, अरुण खोडणकर, नीतीन ठवले, आकाश गजबे, प्रशांत खंते, सुरेन्द्र कुर्वे, सदाप पठाण, अफसर शेख, नितेश वनकर, कांग्रेस के काटोल तहसील अध्यक्ष सतीश पाटील चव्हान, राष्ट्रपाल पाटील, पदम पाटील डेहणकर, वैभव लाड, राधेश्याम राठी, कूनाल भांगे, अन्नू पठान, भूषण चांडक, रूपेश बुरडकर, प्रफुल्ल वानखेडे, सागर राठी, अतुल नेताजी ठाकरे, अरूण आष्टणकर, रजा ज़ावेद पठाण, फैजान शेख, भावेश पवार, समशेर शेख, हेमराज मसराम, चंद्रशेखर चरडे, नुरमहंमद शेख, राकेश पांडे, रत्नाकर साखरकर, अमर गुप्ता, सचीन हिवसे, शेख रशीद सहीत अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पौधारोपण तथा स्वच्छता अभियान-
लाखोटीया भुतडा कनिष्ठ महाविद्यालय तथा लाखोटीया भुतडा सी बी एस ई बोर्ड हायस्कुल के खेल के मैदान तथा प्रांगण में प्राचार्य गणेश शेंम्बेकर पर्यवेक्षक सुधीर बुटे तथा शिक्षकों के उपस्थित में पौधारोपण किया गया। ग्रा प कोंढाली एवं धुरखेडा के सरपंच विठ्ठल उके के प्रमुखता में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां के आर बी व्यास महाविद्यालय, त्रीमुर्ती हायस्कुल दुधाला, जि प प्राथमिक स्कूल कोंढाली तथा समिपस्थ गांव के स्कूलों में भी महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।