कामठी।
महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती पर कामठी नगर परिषद उपाध्यक्ष अहफ़ाज़ अहमद अब्दुल शकूर की ओर से दो अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक दो दिवसीय महात्मा गांधी प्रदर्शनी नागपुर के चिटनीस पार्क स्थित देवड़िया कांग्रेस भवन में आयोजित होंगी। जिसमें कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पालकमंत्री व ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राउत, पशुसंवर्धन व खेल मंत्री सुनील केदार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र मूलक, पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक, कांग्रेस नागपुर शहर अध्यक्ष विकाश ठाकरे, विधायक अभिजीत वंजारी, कृषि उत्पन्न बाज़ार समिति के मुंबई संचालक व कामठी सभापति हुकुमचंद आमधरे, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि बर्वे, कामठी नगर परिषद अध्यक्ष शाहजहां सफात अंसारी, जिला परिषद सदस्य नाना कंभाले, कांग्रेस जिला महामंत्री राजा तिरपुड़े के साथ कांग्रेस के सभी नेता एवं पदाधिकारी शामिल होगें। आयोजक नप उपाध्यक्ष अहफ़ाज़ अहमद अब्दुल शकूर ने बताया कि गांधी की 151 वीं जयंती पर महात्मा प्रदर्शनी लगाई जाएगी।इस दौरान स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं और आम नागरिक भी प्रदर्शनी देख सकेंगे। इसमें विशेष रूप से महात्मा गांधी से संबंधित जीवन चरित्र, संघर्ष और सत्याग्रह पर आधारित छायाचित्र, गांधी साहित्य एवं उनसे संबंधित दुर्लभ वस्तुएं प्रदर्शित होंगे। साथ ही चरखा, खाड़ी के वस्त्र का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित स्वच्छता प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।