हिंगणघाट।
रविवार को वर्धा जिला शिवसेना कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल देवतारे और श्री चंद्रकांत घुसे, राजू खुपसरे जिला उप प्रमुख, सतीश ढोमने शहर प्रमुख, सुरेश मुंजेवर (भाई), प्रकाश अनासाने उप तालुका प्रमुख, मनीष देवडे, नगरसेवक एक बैठक में उपस्थित थे। इस दौरान हिंगणघाट तालुका संघटक मुन्ना त्रिवेदी शहर के देवेंद्र पडोले पूर्व नगर सेवक, मनोज वरघणे, नगर सेवक, नीलेश पोगले, भास्कर ठवर नगरसेवक, जय कुमार रोहनकर, दिनेश धोबे, महेंद्र पजोरी के उपस्थीती में हिंगणघाट तालुका प्रमुख पद पर सतीश धोबे को नियुक्त किया गया। इस दौरान सतीश धोबे को शुभकामनाएं दी गई।