इंडिया युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बंटी शेळके के कार्यालय से शुरू हुई रैली मध्य नागपुर में भड़क उठी, जिसमें नागरिकों से महंगाई के खिलाफ बोलने का आग्रह किया गया। रैली बडकस चौक स्थित महल संघ मुख्यालय की और से भी गई उस दरमियान सभी युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मुखौटा पहना और केक काटकर फडणवीस का जन्मदिन मनाया. क्या राज्य सरकार के खिलाफ बोलने वाले फडणवीस केंद्र सरकार की महंगाई के खिलाफ बोलेंगे ऐसा सवाल इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खड़ा किया। इंडिया युवक कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बंटी शेळके व नागपूर युवक कॉंग्रेस के शहर अध्यक्ष तौसीफ खान इनके मार्गदर्शन में व नागपूर शहर युवक कॉंग्रेस उपाध्यक्ष आकाश गुजर, नागपूर शहर युवक कॉंग्रेस के महासचिव नयन तरवटकर, स्वप्नील ढोके इनके नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली में भाग लिया।