जरीपटका के रिपब्लिकन नगर में पुराने विवाद को लेकर एक बदमाश की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रोहित उर्फ नागोबा वाघमारे (30), रिपब्लिकन नगर निवासी है। पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को धरदबोचा। आरोपियों का नाम शैलेश जांभुलकर, भूपेंद्र जांभुलकर, हरशेद्र जांभुलकर और शुभम जांभुलकर है। आरोपियों को सिपाही आनंदसिंह और नायब सिपाही मुकेश हलमारे ने दबोचा। घटना गुरुवार को रात करीब 11 बजे हुई। पुलिस के अनुसार रोहित का होली के दिन जांभुलकर बंधुओं के साथ विवाद हुआ था। इस बात को लेकर जांभुलकर बंधु और रोहित के बीच अन-बन चल रही थी।
जांभुलकर बंधुओं ने रोहित पर घातक
शस्त्र से हमला कर दिया। इस दौरान रोहित को बचाने दौड़ा उसका भाई भी जख्मी हो गया। जख्मी वाघमारे बंधुओं को अस्पताल भेज गया, जहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया सूचना मिलते ही जरीपटका थाने के उक्त दोनों पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस देर रात मामले की जांच में जुटी हुई थी। थानेदार नितीन फटांगरे भी मौके पर पहुंचे थे।