आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिसंबर में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती नागपुर में एक जन सभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए बसपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद स्वयं राज्य में चार बैठकों का आयोजन करेंगे।
पहली बैठक 17 नवंबर को नागपुर में होगी। दूसरी बैठक 23 नवंबर को पुणे, 29 नवंबर को औरंगाबाद और 6 दिसंबर को मुंबई में होगी। फिलहाल, मायावती मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों में व्यस्त हैं। लेकिन उन्होंने 2024 लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा को ध्यान में रखते हुए इन बैठकों की योजना बनाई है।
आनंद आकाश की सभा की योजन बनाने के लिए हाल ही में स्थानीय बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय समन्वयक नितिन सिंह, महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी व विदर्भ के इन्चार्ज अधि. सुनील डोंगरे और महाराष्ट्र प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष अधि. संदीप ताजने ने मार्गदर्शन किया. इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश के नागोराव जयकर, नानाजी देवगडे, पृथ्वीराज शेंडे, विजयकुमार डहाट, मीडिया प्रभारी उत्तम शेवड़े, मनपा पक्ष नेता जितेंद्र घोड़ेस्वार, जिला प्रभारी अधि. राहुल सोनटक्के, जिलाध्यक्ष ओपुल तामगड़े उपस्थित थे।