नागपुर। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, शाखा नागपुर ने योग एवं प्राणायाम के सेशन का आयोजन उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल के निवास पर किया गया। इस शिविर में योग प्रशिक्षक सोनिया अग्रवाल ने बहुत सरल एवं सुदर ढंग से योग क्रिया की। बारीकियों और उसके लाभ के विषय में मार्गदर्शन किया। अध्यक्षा सुषमा अग्रवाल ने कार्यक्रम का महत्व बताया। कार्यक्रम की संयोजिका अरुणा पसारी ने की। प्रस्तावना रखते हुए योग से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे। संयोजिका किरण मखारिया ने आयोजन की सफलता हेतु प्रयास किया। आभार प्रदर्शन संस्था सचिव माया शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंजू मंत्री, सुमन मालू, शीतल अग्रवाल, निशा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, किरण सराफ, रजनी अग्रवाल, शोभा चांडक, गीता चांडक, संतोष अग्रवाल, खंडेलवाल आदि 40 महिलाओं ने योगाभ्यास किया।