नई दिल्ली. एक बार फिर से सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। 15 मई यानी आज रविवार को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमतों में वृद्धि कर दी है। सीएनजी के दामों में आज 2 रुपए की बढ़ोतरी की है। ये नए दाम दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में मौजूदा सीएनजी के दामों की बात करें तो जहां दिल्ली में लोगों को 71.61 रुपए प्रति किलो के दर से सीएनजी मिल रही है, वहीं गुरुग्राम में सीएनजी रेट 79.94 रुपए प्रति किलो है। फरीदाबाद में सीएनजी रेट 76.99 रुपए प्रति किलो है। नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी रेट 74.17 रुपए प्रति किलो है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएनजी रेट 80.80 रुपए, कानपुर में 83.40 रुपए, आगरा में 83.53 रुपए प्रति किलो है। मुंबई में सीएनजी के दाम 76.00 रुपए प्रति किलो, पुणे सिटी में 73.00 रुपए और नागपुर में सबसे ज्यादा 115.00 रुपए प्रति किलो हैं। इसके पहले इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए थे।