नागपुर। (नामेस)। गणेशपेठ पुलिस थाना अंतर्गत भालदारपुरा में एक ठेकेदार पर आरोपी ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दरअसल यह आरोपी पास में ही झोपड़ी में रहता है और काम के दौरान मशीन की आवाज से क्रोधित होकर ही उसने ठेकेदार पर यह हमला किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मनोज लवजीभाई पटेल (47) खनवानी टाउन वाठोड़ा निवासी ठेकेदार हैं और उनका गणेशपेठ परिसर के भालदारपुरा में काम शुरू है। 22 फरवरी 2022 के करीब 9:45 बजे के दरमियान आरोपी संतोष हरबाजी साठवने (35) फरियादी की काम की साइट के पास आवाज आने के कारण विवाद कर चाकू लेकर पहुंचा और फरियादी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। दरअसल आरोपी साइट की जगह पर ही झोपड़ी में रहता है। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 324, 336 427 294 506(ब) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।