गोंदिया।
तिरोडा वन परिक्षेत्र के वड़ेगांव के अंतर्गत आने वाले /लोणारा सीतेपार के किसान के खेत परिसर में 1 साल से कम उम्र के मादा तेंदुए का शव दिखाई दिया। जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही वन्य वन विभाग में हड़कंप मच गया। तथा घटनास्थल पर तत्काल वरिष्ठ वन अधिकारी पहुंचे। जाहा माता तेंदुए का शव किसान किशनलाल चैनलाल बघेले खेत में पाया गया था। जो सही स्थिति में था जिससे उसके शिकार होने की संभावना नही थी। उपरोक्त मामला 22 अक्टूबर की शाम को सुरक्षित रख कर सुरक्षा के इंतजाम करने के पश्चात शनिवार 23 अक्टूबर की सुबह पशु संवर्धन विकास के चिकित्सकों के दल द्वारा पोस्टमार्टम करने के पश्चात उसका अंतिम संस्कार किया गया। उपरोक्त प्रकरण में तिरोड़ा के वन परिक्षेत्र अधिकारी ने जानकारी दी कि चिकित्सकों द्वारा दी गई जांच के पश्चात प्राथमिक रूप से मौत जोइनडिस बीमारी व अन्य संक्रमण से हुई है। मृतक मादा तेंदुए का दाह संस्कार सहायक उप वन संरक्षक आर, आर, सदगीर के मार्गदर्शन में तिरोडा वन परिक्षेत्र के अधिकारी एस, के, आकरे, क्षेत्र सहायक एम एस कड़वे, डॉ विवेक गिजरे, डॉ,रेणुका शेडे, डॉ देवेंद्र कटरे, मानव जीव संरक्षक मुकुंद धुर्वे की उपस्थिति में किया गया।