वाड़ी।
कलमेश्वर थाना क्षेत्र के गोंडखैरी टी प्वाइंट रिंग रोड इलाके में शुक्रवार की सुबह 7 बजे के दौरान एक 35 से 40 साल की उम्र के अज्ञात व्यक्ति का शव गंभीर हालत में मिलने से सनसनी फ़ैली। हत्या की संभावना बताई जा रही है जिसकी क्षेत्र में जोरदार चर्चा हो रही है।मृतक के सर पर मारने के निशान दिखाई दे रही है। हत्या होने का कयास लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 7 बजे इलाके में शव दिखाई दिया। लोगों ने तुरन्त घटना की सूचना कलमेश्वर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कलमेश्वर के थानेदार आशिफर्जा शेख दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा किया गया। अज्ञात व्यक्ति के शव को आगे की जांच के लिए कलमेश्वर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात मृतक की पहचान नही हो सकी।
इस अज्ञात व्यक्ति की मौत एक रहस्य बनी हुई है और पुलिस उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लीया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होंगा, हत्या है या आत्महत्या। आगे की जांच थानेदार शेख के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप सापते, हेड कांस्टेबल प्रकाश उइके कर रहे है।