नागपुर। (नामेस)।
मानकापुर इलाके में पिता और बेटी के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। पिता ने अपनी ही बेटी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानकापुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक 33 वर्षीय महिला अपनी 8 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ रहती है। पति के साथ अनबन होने के चलते वह पति से अलग रहती है। कुछ समय पहले पति-पत्नी का आपस में झगड़ा हो गया था। इस झगड़े का वीडियो आरोपी ने बनाया था, जिसमें उसकी नाबालिग बच्ची भी आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही थी। बाद में आरोपी ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पर अपलोड कर दिया था।
इस बात का पता चलते ही पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आलविंद जो फ्रांसिस (35) के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354,354(क) के तहत मामला दर्ज किया है।