राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 3 अक्टूबर से 2 दिन के राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के 32वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जबकि 4 अक्टूबर को माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता विषय पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके बाद वह बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में आदि गौरव सम्मान समारोह में भी शामिल होंगी।