नागपुर। विदर्भ में भी अब जबरदस्त शीतलहर के दर्शन हो रहे हैं। दक्षिण भारत में बीते कुछ हफ्तों से भारी बारिश हो रही है और उत्तर भारत में बढ़ते ठंड की वजह से मैदानी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते विदर्भ के वातावरण पर भी जबरदस्त असर पड़ा है। विदर्भ के सभी जिलों में अब न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है। हालांकि क्रिसमस के बाद कुछ और दिनों तक ठंड रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर से कमी देखी जाएगी।
नागपुर में शीतलहर
नागपुर जिले में बीते 4 दिनों से शीतलहर और कड़ाके की ठंड हो रही है। बीते तीन दिनों में शहर का तापमान 10 डिग्री के निचे दर्ज किया गया। हालांकि, गुरुवार को नागरिकों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस फिलहाल कम है।
इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना भी जताई है। वहीं शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने ठंड के चलते अलाव जलाना शुरू कर दिया है। ठंड से बचाव के लिए नागरिक गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। हालाँकि ठंड रबी फसलों के लिए काफी फायदेमंद है।
इधर प्रादेशिक मौसम केंद्र के ताजा अपडेट के अनुसार विदर्भ में अभी भी उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। यह हवाएं ठंडी होती हंै, जिसके चलते विदर्भ के सभी जिलों का तापमान सामन्य से फिलहाल कम है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे विदर्भ के लिए काफी अहम साबित होने वाले है। इस दौरान तापमान में और 2 से 3 डिग्री कमी आ सकती है।