• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, December 9, 2023
Inbcn News
  • India
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Vidarbha
    • Bhandara
    • Chandrapur
    • Devri
    • Ghuggus
    • Gondia
    • Hinganghat
    • Amravati
    • Lakhni
    • Pawni
    • Yavatmal
  • JILHA
    • HINGNA
    • KAMPTEE
    • KONDHALI
    • MAUDA
    • KUHI
    • PACHKHEDI
    • PARSHIVNI
    • PAWNI/DEVLAPAR
    • RAMTEK
    • SAONER
  • Breaking News
  • English News
  • Nagpur Samachar
No Result
View All Result
  • India
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Vidarbha
    • Bhandara
    • Chandrapur
    • Devri
    • Ghuggus
    • Gondia
    • Hinganghat
    • Amravati
    • Lakhni
    • Pawni
    • Yavatmal
  • JILHA
    • HINGNA
    • KAMPTEE
    • KONDHALI
    • MAUDA
    • KUHI
    • PACHKHEDI
    • PARSHIVNI
    • PAWNI/DEVLAPAR
    • RAMTEK
    • SAONER
  • Breaking News
  • English News
  • Nagpur Samachar
No Result
View All Result
Inbcn News
No Result
View All Result
Home Maharashtra

भारत ने दिया था 398 रन का टारगेट, कोहली-अय्यर के शतक

by Team Inbcn
November 16, 2023
in Maharashtra
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत ने दिया था 398 रन का टारगेट, कोहली-अय्यर के शतक
18
SHARES
455
VIEWS

टीम इंडिया ने वानखेड़े मैदान पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड 393 रन का था। जो न्यूजीलैंड ने 2015 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ वेलिंग्टन में बनाया था।
विराट की 113 बॉल, 117 रन की पारी
विराट कोहली ने 113 बॉल 117 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का 50वां शतक जमाया। वे वनडे में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने 70 बॉल पर 105 रन बनाए। अय्यर ने वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी सेंचुरी जमाई। शुभमन गिल ने 66 बॉल पर 80 और कप्तान रोहित शर्मा ने 29 बॉल पर 47 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने 2 विकेट लिए।
भारतीय पारी के रोचक फैक्ट और रिकॉर्ड
-कोहली (711 रन) एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर ने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे।
-विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने के मामले में श्रीलंकाई बैटर कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया। संगाकारा ने 216 बार 50+ रन बनाए हैं, जबकि विराट 217वीं बार यह कारनामा कर चुके हैं। विराट अब आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (217 बार) के बराबर पहुंच गए हैं। सचिन तेंदुलकर इस मामले में टॉप पर हैं। उनके 264 है।
-वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन के मामले में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने इस वर्ल्ड कप में आठ बार 50+ रन बनाए हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर 2003 वर्ल्ड कप में 7 और शाकिब अल हसन ने 2019 वर्ल्ड कप में 7 बार 50 प्लस रन बनाए थे।
-मौजूदा वर्ल्ड कप में 600 छक्के पूरे हो चुके हैं। भारतीय बैटर श्रेयस अय्यर ने रचिन रवींद्र की बॉल पर 600वां छक्का लगाया।
-विराट कोहली ने 36वां रन लेते ही वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट में अपना बेस्ट स्कोर बनाया। इससे पहले, कोहली 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 43 बॉल पर 35 रन बनाए थे।
वनडे क्रिकेट के तीसरे टॉप रन स्कोरर
-विराट कोहली (13794 रन) वनडे क्रिकेट के तीसरे टॉप रन स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 28वां रन लेते ही विराट ने पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। पोंटिंग के नाम 375 वनडे में 13704 रन हैं। कोहली 291वें मैच में इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। कोहली से आगे श्रीलंका के कुमार संगकारा (14234 रन) और भारत के सचिन तेंदुलकर (18426 रन) ही हैं।
-विराट कोहली वर्ल्ड कप के एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के तीसरे बैटर बने। इससे पहले, सचिन तेंदुलकर 2003 और रोहित शर्मा 2019 में ऐसा कर चुके हैं।
-रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे मौजूदा सीजन में 28 छक्के जमा चुके हैं। रोहित ने कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2015 वर्ल्ड कप में 26 छक्के जमाए थे।
रोहित शर्मा ने इस पारी में जमाए 4 छक्के
रोहित शर्मा ने इस पारी में 4 छक्के जमाए। उन्होंने तीसरा छक्का जमाते ही वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। रोहित के नाम वर्ल्ड कप में 51 छक्के हो गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (49 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित का यह तीसरा वर्ल्ड कप है। इससे पहले उन्होंने 2015 और 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत को रिप्रजेंट किया है।
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने इस वर्ल्ड कप पावरप्ले में 19 सिक्स लगाए। रोहित ने पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मैकुलम ने 2015 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के दौरान 17 सिक्स जमाए थे।
रोहित शर्मा ने मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज हैं। वे इस सीजन में 28 छक्के जमा चुके हैं। रोहित ने पिछले मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल के 22 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

Related Posts

पीएम ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया
Maharashtra

पीएम ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया

December 5, 2023
पूना-इंदौर महामार्ग स्थित रेलवे ओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा ढहा
Maharashtra

पूना-इंदौर महामार्ग स्थित रेलवे ओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा ढहा

November 30, 2023
पेमेंट नहीं मिला, लगा ली फांसी
Maharashtra

मुंबई में लड़कों से अधिक लड़कियां करती हैं खुदकुशी

November 30, 2023
मुंबई की एयर क्वॉलिटी सुधरी
Maharashtra

मुंबई की एयर क्वॉलिटी सुधरी

November 30, 2023
पूर्व मेयर दत्ता दल्वी गिरफ्तार
Maharashtra

पूर्व मेयर दत्ता दल्वी गिरफ्तार

November 30, 2023
40 लाख के बदले लेने जा रहा था 1.60 करोड़ के नकली नोट
Maharashtra

40 लाख के बदले लेने जा रहा था 1.60 करोड़ के नकली नोट

November 30, 2023

Stay Connected

  • 116k Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
inbcn news

सेक्स रैकेट में मिली भोजपुरी फिल्म की आइटम गर्ल

April 10, 2021
अब सारे डाक्युमेंट बर्थ सर्टिफिकेट से ही बनेंगे!

अब सारे डाक्युमेंट बर्थ सर्टिफिकेट से ही बनेंगे!

September 15, 2023
safelkar

पत्नी के मित्र की भी सफेलकर ने कराई थी हत्या,दुर्घटना के तौर पर दर्ज था मामला

April 10, 2021
inbcn

शहर के तीन वार्ड कंटेनमेंट झोन में

April 7, 2021

महापौर को न्याय, समिति पर अन्याय

0
inbcn news

 हार्डवेयर की दुकान में शार्ट सर्किट के वजह से लगी आग   

0

सावनेर शहरपर मंडराया बर्डफ्लू का खतरा

0

मराठा युवक का आत्महत्या का प्रयास

0
दीपिका पादुकोण ने साझा किया ‘फाइटर’ का नया पोस्टर

दीपिका पादुकोण ने साझा किया ‘फाइटर’ का नया पोस्टर

December 6, 2023
तेलंगाना में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत!

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री

December 6, 2023
राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

December 6, 2023
तमिलनाडु में कहर बरपाया आंध्र तट पर तूफान टकराया

तमिलनाडु में कहर बरपाया आंध्र तट पर तूफान टकराया

December 6, 2023

Recent News

दीपिका पादुकोण ने साझा किया ‘फाइटर’ का नया पोस्टर

दीपिका पादुकोण ने साझा किया ‘फाइटर’ का नया पोस्टर

December 6, 2023
तेलंगाना में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत!

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री

December 6, 2023
राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

December 6, 2023
तमिलनाडु में कहर बरपाया आंध्र तट पर तूफान टकराया

तमिलनाडु में कहर बरपाया आंध्र तट पर तूफान टकराया

December 6, 2023

INBCN NEWS 24×7 Digital News , It is central india news channel , My channel is politics, Sports, Bollywood, Crimes, Fashion & Interview , Advertisement, Etc InBcn News watching up Channel No : 746 Its inDigital set top box

Follow us

Language: HINDI, State: MAHARASHTRA, Publisher’s Name: FAIZAN SIRAJ SHEIKH, Editor Name: IMRAN SHEIKH, DAVP NO: – 133905 RNINO:-MAHHIN/2019/78960, DGPR LISTED.
In Digital & NXT & Digital InBCN Channel No.988 SCN Channel No.986 DIGIANA Cable Network Channel No. 092 ABS Digital PVT. Ltd. Channel No. 101
G7 Digital Entertainment Channel No. 901 ACN Pandhurna (M.P) Channel No. 1999 SITI Cable Channel No. 092
© 2023 INBCN – Powered by FTS.
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
No Result
View All Result
  • India
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Vidarbha
    • Bhandara
    • Chandrapur
    • Devri
    • Ghuggus
    • Gondia
    • Hinganghat
    • Amravati
    • Lakhni
    • Pawni
    • Yavatmal
  • JILHA
    • HINGNA
    • KAMPTEE
    • KONDHALI
    • MAUDA
    • KUHI
    • PACHKHEDI
    • PARSHIVNI
    • PAWNI/DEVLAPAR
    • RAMTEK
    • SAONER
  • Breaking News
  • English News
  • Nagpur Samachar

© 2021 INBCN - Powered by FTS.