तहसील पुलिस ने एक दुपहिया वाहन चोर को ेिगरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी संताजी नगर, कन्हान निवासी 34 वर्षीय रोहित उर्फ बंटी कृष्णलाल शर्मा बताया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी जावेद शेख मोहम्मद यूसुफ (45) मस्कासाथ निवासी की हीरो होंडा स्प्लेंडर पैशन प्लस गाड़ी एम. एच.31 के.आर.0824 सात अक्तूबर की शाम करीब 4:00 बजे के दरमियान मेयो अस्पताल के अमृत फार्मेसी के सामने से अज्ञात चोर चुरा ले गया था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी।
जांच के दौरान ही आरोपी के कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे। इसी सुराग के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।