नए रूप रंग वाली नारंगी और स्लेटी रंग वाली वंदे भारती अब पटरियों पर दौड़ती हुई नजर आएगी। इस नए नेवेली ट्रेन को पहली बार 19 अगस्त को इसे ट्रायल के लिए लाया गया था। अब उम्मीद है कि रेलवे मंत्रालय जल्द ही इसका नियमित परिचालन शुरू करेगा। सूत्रों का कहना है कि, इस नई वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में हो रहा है। अब सभी वंदे भारत ट्रेन इस रंग और रूप में नजर आएगी।
कुछ समय पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैक्ट्री का दौरा किया था और नए रंग वाली वंदे भारत की तस्वीरें साझा की थीं। अब तैयार हो चुकी इस ट्रेन की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। रेलवे का कहना है कि, अब जो भी नई वंदे भारत आएंगी उनमें पुरानी वाली से बेहतर सीट्स, सुरक्षा व्यवस्था व आरामदायक व खुली बैठने की जगह समेत कुल 25 बदलाव किए गए है।
2024 तक भारतीय रेलवे देश के सभी प्रमुख राज्यों के शहरों को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ने का प्लान कर रहा है। अब तक 24 राज्यों में 46 ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन अब रेलवे कुछ रूट्स के किराए में छूट देने या बदलाव करने के बारे में विचार रहा हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे ने कम यात्रियों वाली कम दूरी की वंदे भारत ट्रेनों के किराए की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। बहुत ही जल्द रेलवे इस तरह ट्रेनों के किराए में छूट या किराए में बदलाव कर सकता है।