खापरखेड़ा में (बुधवार) सुबह करीब 10:30 बजे कूलर में करंट लगने से एक विवाहित महिला की मौत होने की घटना घटी।
प्राप्त जानकारीनुसार मृतक विवाहित महिला का नाम शुभांगी गोपाल गौरव- उम्र 24 वर्ष, वार्ड नंबर 2 सोनार गल्ली खापरखेड़ा ऐसा बताया जा रहा है। मृतक की शादी वर्ष 2019 में हुई थी।उसके पति की ज्वेलर्स की दुकान है।पती,पत्नी,सांस तीनों साथ में रहते थे।आज सुबह मृतक के घरपर सामने दरवाजे किनारे कूलर रखा गया था। जब पती शौच के लिए गया तो मृतक कुंलर को हटाने गई। दौरान शुभांगी अचानक करंट की चपेट में आ गई।उसी समय मृतक महिला मौके पर ही बेहोश पड़ी थी। पती जब शौच से आया तो पत्नी शुभांगी बेहोश पड़ी हुई थी। बेहोश पडी देखा तो पती चीख पड़े। तुरंतही पड़ोसी लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत ही मृतक को दहेगांव(रं) के एक निजी अस्पताल में उपचारार्थ ले गए।जहा डॉक्टर ने उसे नागपुर रेफर किया गया। नागपुर के एक निजी अस्पताल में उपचारदौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आने के बाद ही काफी देर में शव को पोस्टमार्टम के लिए नागपुर मेयो अस्पताल भेजा गया। खापरखेड़ा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया गया । खापरखेड़ा पुलिस ने घटना की नोंद कर आगे की जांच कर रहे।
घटनास्थल पर बताया जा रहा है की जब पती शौच करने गया।उसी दरम्यान पत्नी कुंलर हटाते वक्त करंट लगा। लेकिन सब कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और पुलिस तपास में सच क्या ? सामने आनेवाला ऐसी भी लोगों में चर्चा शुरू थी।