हर साल की तरह इस साल भी शहर में छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती के औचित्य पर जयंती महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए हाल ही में राष्ट्रमाता जिजाऊ भवन में
विचार सभा संपन्न हुई।
इस मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के पूर्व माजी जिला प्रमुख बि टी कनाके को सार्वजनिक शिवजयंती महोत्सव के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया।
इस सभा मे आगामी 14 से 19 फरवरी तक छत्रपती शिवाजी महाराज जन्मोत्सव मनाने के साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं प्रबोधनपर कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई। जिसमे मोहनाबाई कन्या शाला के मैदान पर 14 फरवरी को शिवशाहीर शिवश्री अरविंद घोगरे का पोवाडा,15 फरवरी को महिलाओं के लिए डिश डेकोरेशन आदि सहित वेशभूषा प्रतियोगिता ली जाएंगी। इसके अलावा 16 फरवरी को राष्ट्रमाता जिजाऊ भवन बापू नगर में 16 प्रियंका म्युजिकल क्लब दिग्रस द्वारा सिने गीतों का कार्यक्रम, 18 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होगा, वहीं 19 फरवरी को सुबह 8 बजे भव्य मोटर साईकल रैली, पथसंचलन, शिवचरित्र पर आधारित आकर्षक झांकिया आदि का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में तहसील के नागरिकों और विद्यार्थियों से बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने का आवाहन सार्वजनिक शिवजयंती उत्सव समिति की ओर से किया गया है। इस सभा मे मराठा सेवा संघ, संभाजी ब्रिगेड, अखिल भारतीय मराठा सेवा संघ, अहिल्यादेवी होलकर संघ, फुले शाहू आंबेडकर आंदोलन से जुड़ी विभिन्न संगठनों और डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम फोरम के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।