राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता प्रफुल भाई पटेल के मार्गदर्शन में तथा जिला अध्यक्ष नानाभाऊ पंचबुद्धेजी के नेतृत्व में राजेंद्र जैनजी का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तुमसर शहर के निरीक्षक पद के लिये चयन हुआ. जिससे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी युवक शहर अध्यक्ष सुनील थोटे इन्होंने और कार्यकर्ताओने राजेंद्र जैनजी का शाल-श्रीफल देकर सत्कार किया।
इस कार्यक्रम मे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद मधुकर कुकडे, विधायक राजू कारेंमोरे, पूर्व नगराध्यक्ष अभिषेक कारेमोरे, प्रदेश युवक सचिव निशिकांत पेठे, घनश्याम गुप्ता अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।