तेजस बहुद्देशीय संस्था द्वारा प्रत्येक महीने की तरह मंगलवार को जरूरतमंदो को अन्न वितरण किया गया। ज्ञात हो कि जब भी संस्था के किसी सहयोगियों का जन्मदिन रहता है,उस सादगी और भूखो की सेवा करके जन्मदिन मनाया जाता है, आने वाले 19 सितम्बर को शांतता समिति के केंद्रीय सदस्य जयप्रकाश (बबलू) तिवारी का जन्मदिन उपलक्ष्य पर जरूरतमंद प्रति परिवार को 15 किलो चावल 15 किलो गेंहू, किराणा सामान वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि संस्था के मार्गर्शक सुनील चोखारे, पुलिस निरीक्षक विजय मलाचे, सी.ए. शिल्पी टिडावाल, केंटोनमेंट बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र भुटानी, शांतता समिति केंद्रीय सदस्य जयप्रकाश (बबलू) तिवारी, पूर्व पार्षद व कामठी पत्रकार परिषद कार्याध्यक्ष एम.ए. जब्बार, राजू अग्रवाल जी.डी, अशोक धापोड़कर, महाराष्ट्र कपड़ा केंद्र कामठी के मनोज बत्रा, दूध के विक्रेत मुख्तार पटेल, दुर्गा पाली, सिंघम सेक्युरिटी के रवि सिंघम, रोशन क्षीरसागर, ए.एस.आई.- डी.बी.भलावी, हवलदार मुकेश कोसरिया, संस्था उपाध्यक्ष देवीदास पेटारे, संस्था अध्यक्ष चंद्रशेखर अरगुलेवार आदि के सहयोग से जरूरतमंदो को अन्न का वितरण किया जाता है।