नागपुर के झिंगाबाई टाकली कि य संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्षा प्रणाली सुभाष मानमोडे द्वारा प्रति वर्ष होनेवाला सावन महोत्सव कार्यक्रम गुरुवार को झिंगाबाई टाकली के श्री दत्त सभागृह गोधनी रोड संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में कुंदा राऊत उपस्थित थी। साथ ही प्रमुख अतिथि के रूप में नागपुर शहर ओबीसी महासंघ की अध्यक्षा वृंदा ठाकरे और रोटरी क्लब की अध्यक्षा शारदा रोशन खेडे उपस्थित थे। साथ ही परीक्षक के रूप में हर्षदा वानखेड़े, श्वेता मधुमटके, पूजा प्रमोद सिंह ठाकुर, चंद्रांशु चौधरी उपस्थित थे।
संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्षा प्रणाली मानमोडे द्वारा सावन महिने के पहले सोमवारसे ऑनलाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विविध प्रतियोगिता शामिल थी। गुरुवार को हुए सावन महोत्सव में नृत्य स्पर्धा, फल और सब्जियों से गहने बनाना, फुल और पत्तो से गहने बनाकर उसे पहनकर रैंप वॉक करना, उखाने स्पर्धा वन मिनट स्पर्धां का आयोजन किया गया। विजेता महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार वितरित किये गए।
कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रणाली सुभाष मानमोडे ने की। महिलाओं के गुणो को बढ़ावा, महिलाओं को एक मंच मिले, उनका आत्मविश्वास बढ़े और भारतीय संस्कृती परंपरा को बरकरार रखा जाए इस उद्देश्य से सावन महोत्सव का आयोजन किया जाता हैं। ऐसी जानकारी प्रणाली मानमोड़े ने दी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जयश्री दीपक मानमोडे ने किया। वही कार्यक्रम का सूत्रसंचालन डॉक्टर सुवर्णा जांभुलकर ने किया। साथ ही इस कार्यक्रम में आशा शेंद्रे, रंजना शेंडे, पुनम खाडे, ममता डुकरे, विनिता मोथे, अर्चना डोमकुंमवार, ममता गोतमारे, अरुणा मानमोडे, निशू शर्मा, पिंकी तिवारी, नीता भड, भाग्यश्री क्षीरसागर, शारदा येनवस्कर, गौरी पंके, प्रीती वानखेडे, रोशनी मालविया, एकता गहेरवार, रत्ना शिखरे, उषा मेहेर, चेतना मोथे, रिता मलवार, हर्षदा वानखेडे समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।