राहुल कर्डिले ने पूर्व कलेक्टर प्रेरणा देशभ्रतार से वर्धा के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। पूर्व कलेक्टर प्रेरणा देशभ्रतार ने श्री कर्डिले का फूलों का गुलदस्ता भेंट देकर स्वागत किया। नए कलेक्टर 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। यहां कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण, मुंबई में संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे चंद्रपुर में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अमरावती जिले के धरणी में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। कार्यभार संभालने के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया।