पारशिवनी पुलिस विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी छात्रों को देते हुए 13 से 15 अगस्त तक सभी नगर वासियों ने अपने घरों के ऊपर ध्वजारोहण न करना चाहिए। जो कि एक स्वाभिमान, देश के प्रति प्रेम, निष्ठा, प्रकट करता है। इसीलिए हर घर तिरंगा अभीयान केंद्र शासन की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देश में चलाया जा रहा है। जिसके चलते सभी देशवासियों हैं अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लहराना चाहिए। वहीं पुलिस निरीक्षक ने इस मौके पर हरिहर विद्यालय के छात्रों से बातचीत करते हुए पुलिस विभाग का कर्तव्य इस विषय पर जानकारी देते हुए पुलिस विभाग का कार्य किस तरह से किया जाता है इसकी विस्तृत जानकारी छात्रों से साझा की।
जिसमें छात्रों ने अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाना चाहिए ।जबकि अपराधी वूतती वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। वही छात्रों को गर कामयाबी हासिल करना है तो पढ़ाई लिखाई बहुत जरूरी है। पढ़ाई लिखाई से ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। वही बड़े पदों पर विराजमान होने का मौका मिलता हैं। इसलिए अपना कर्तव्य करते हुए वह प्रामाणिकता से किया जाए तभी कामयाबी हासिल होती है। इस तरह की बात पुलिस निरीक्षक राहुल सोनवाने बच्चों से की। बुधवार की दोपहर पार्शिवनी पुलिस स्टेशन पारशिवनी में छात्रों को पुलिस विभाग के बारे में जानकारी दी। जहां हरीहर विद्यालय के शिक्षक, प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।स्कूली छात्रों को पुलिस विभाग के बारे में सही तरीके से मालू मात होना जरूरी है। आज छात्रों को पुलिस विभाग के बारे में सभी प्रकार की जानकारी दी गई। अपराधियों से निपटना कार्रवाई करना, स्वयं रक्षा करना, शस्त्र के बारे में भी जानकारी दी गई। और भी प्रकार की जानकारी बच्चों से साझा की जिससे छात्रों का मनोबल बढ़ाया गया।