नागपुर। मनपा आयुक्त एवं प्रशासक राधाकृष्णन बी द्वारा नागरिकों की मूलभूत शिकायतों के संबंध में दिए गए निर्देशानुसार जिला स्तर पर ‘नागरिक समस्या समाधान केंद्र’ स्थापित किए गए हैं। पहले यह कोरोना नियंत्रण कक्ष हुआ करते थे। इन केंद्रों को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और गुरुवार तक जोनल स्तर पर नागरिक समस्या निवारण केंद्रों में 597 शिकायतें प्राप्त हुई हैं और अब तक दस ज़ोन में 423 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। सीवेज, पानी, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट के बारे में शिकायतें दर्ज करने के लिए एक नागरिक समस्या समाधान केंद्र स्थापित किया गया है। इसका लाभ आज नागरिक उठा रहे हैं। प्रत्येक जोन में नागरिक समस्या समाधान केंद्र सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है और मानसून की शुरुआत के बाद, यह सेल 24 घंटे चालू रहेंगे। अब तक लक्ष्मीनगर ज़ोन में प्राप्त 71 शिकायतों में से 41, धरमपेठ ज़ोन में 58 में से 51, हनुमान नगर ज़ोन में 229 में से 195, धंतोली ज़ोन में 66 में से 36 तथा नेहरूनगर ज़ोन में 41 में से 24 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। साथ ही गांधीबाग ज़ोन में 32 शिकायतों में से 14, सतरंजीपुरा ज़ोन में 43 शिकायतों में से 26, लकड़गंज ज़ोन में 6 शिकायतों में से 5, आशीनगर ज़ोन की 38 में से 21, मंगलवारी ज़ोन की 13 में से 10 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इसी तरह, नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे अपनी शिकायतें अपने संबंधित जोनल कार्यालयों में दर्ज करें और मनपा की सेवाओं का लाभ उठाएं।